सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Passengers are upset as buses are not available on the Gurugram route in the evening.

Faridabad News: शाम के समय गुरुग्राम रूट पर बस नहीं मिलने से यात्री परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers are upset as buses are not available on the Gurugram route in the evening.
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से गुरुग्राम रूट पर हर नौ मिनट में बस सेवा होने के दावे के बावजूद शाम सात बजे के बाद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दफ्तरों और औद्योगिक क्षेत्रों से छुट्टी के समय रोडवेज की बसें कम नजर आती हैं, जिससे बस स्टैंड और सड़कों पर यात्रियों की भीड़ लग जाती है।
Trending Videos

कई बार लंबा इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिल पाती। बस नहीं मिलने पर मजबूरी में लोग निजी बसों का सहारा लेते हैं। घर जल्दी पहुंचने की चाह में यात्री क्षमता से अधिक भरी बसों में सफर कर रहे हैं। निजी बसों में सीट तो दूर, खड़े होने की जगह भी नहीं होती, फिर भी सवारियां चढ़ाई जाती हैं। इससे यात्रियों को असुविधा के साथ हादसे का डर भी बना रहता है। यात्रियों का कहना है कि यही समय सबसे ज्यादा भीड़ वाला होता है लेकिन इसी वक्त रोडवेज की बसें कम हो जाती हैं। रोजाना फरीदाबाद से गुरुग्राम से लौटने वाले कर्मचारियों और छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि शाम के समय भी नियमित अंतराल पर बसें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed