{"_id":"6a42ba1a826dc4b1b7034605","slug":"patients-in-rural-areas-will-get-x-ray-facilities-at-the-nearest-community-health-centre-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73570-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगांव, खेड़ीकलां, कौराली व धौज सीएचसी में स्थापित की जाएंगी मशीने, बीके अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब एक्सरे जांच के लिए जिला नागरिक बीके अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आए दिन बीके अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब होने से दूर-दराज के इलाकों से आने वाले मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ता है या फिर निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जल्द एक्सरे मशीनें स्थापित होने से ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तिगांव, खेड़ीकलां, कौराली और धौज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे मशीनें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से लंबित इस योजना को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। विभाग ने मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है और जल्द ही इन केंद्रों पर एक्सरे सुविधा शुरू होने की संभावना है।
वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश मरीजों को एक्सरे जांच के लिए बीके अस्पताल का रुख करना पड़ता है। यहां पहले से ही मरीजों की भीड़ रहती है। कई बार मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को कई बार बिना जांच कराए ही लौटना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
हड्डी रोगियों व घायलों को होती है अधिक परेशानी
हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज चलने-फिरने की स्थिति में नहीं होता, लेकिन एक्सरे जांच के लिए उसे बीके अस्पताल लाना मजबूरी बन जाती है। ऐसे मरीजों को लंबी दूरी तय करने और अस्पताल में इंतजार करने से अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। सीएचसी स्तर पर एक्सरे सुविधा शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी।
बीके अस्पताल पर घटेगा दबाव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि चारों सीएचसी में एक्सरे शुरू होने से बीके अस्पताल पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। यदि किसी कारणवश बीके अस्पताल की मशीन खराब होती है तो मरीजों को नजदीकी सीएचसी में जांच के लिए भेजा जा सकेगा, जिससे इलाज प्रभावित नहीं होगा। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए सरकार लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द एक्सरे जांच शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।