सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People in Punhana distressed by fuel shortage at petrol pumps

Faridabad News: पुन्हाना में पेट्रोल पंपों पर तेल किल्लत से लोग परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
People in Punhana distressed by fuel shortage at petrol pumps
विज्ञापन
-पेट्रोल पंपों पर छाया हुआ है सन्नाटा, ईधन न मिलने से लोगों के काम अटके
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी

पुन्हाना। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जहां आम दिनों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती थीं। दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को ईंधन न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए भी जूझ रहे हैं और कई आवश्यक काम अधर में लटक गए हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए आसपास के दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि अतिरिक्त खर्च का बोझ भी लोगों पर पड़ रहा है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और किसानों को इस समस्या से सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है, क्योंकि उनके कामकाज पूरी तरह से वाहनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से भी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। आम जनता बार-बार कारण जानने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंप कर्मचारियों और संचालकों द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में असमंजस और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही हैं। कई लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही मान रहे हैं, तो कुछ इसे सप्लाई में बाधा का परिणाम बता रहे हैं।
------------------
प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल :
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अचानक इस तरह की किल्लत होना कई सवाल खड़े करता है। यदि सप्लाई में कोई दिक्कत है, तो प्रशासन और संबंधित विभागों को समय रहते इसकी जानकारी जनता को देनी चाहिए थी, ताकि लोग वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के इस प्रकार ईंधन का गायब हो जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और ईंधन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अब्दुल अजीज का कहना है की क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है, विभाग की टीम इनके सेल रिकॉर्ड की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed