सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pranav Surma of Faridabad won gold in club throw.

Faridabad News: फरीदाबाद के प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Pranav Surma of Faridabad won gold in club throw.
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो के एफ51 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सूरमा ने क्लब थ्रो में 30.74 मीटर की लंबी दूरी हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। ओडिशा के भुवनेश्वर में 17 मार्च राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हुई है। आज इसका आखिरी दिन है। प्रणव की जीत ने साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से किसी भी शारीरिक बाधा को पार किया जा सकता है।
Trending Videos

चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी ने 30.08 मीटर के साथ अच्छी चुनौती पेश की पर प्रणव ने 30.74 का थ्रो फेंक कर स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाले एथलीट का स्कोर महज 25.81 मीटर रहा। प्रणव के इस खेल से उनके पिता संजीव सूरमा और टीम मैनेजर सुरेंद्र यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि पिछले माह प्रणव जब दुबई से रजत पदक जीतकर लौटे थे, उसके बाद से उनका इरादा इस प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने का ही था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed