सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pregnant woman assaulted due to old animosity.

Faridabad News: पुरानी रंजिश में गर्भवती महिला से मारपीट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman assaulted due to old animosity.
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ गांव में रंजिश के चलते एक गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना 27 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे की है, जब पीड़िता आरिफा के पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें साजिद, आरिफ, महमुना, साजिदा, आरिफा, वसीमा और रुकमीना के नाम शामिल हैं।
Trending Videos



पीड़िता आरिफा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट पर लात-घूंसे मारे और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके परिवार की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। थाना उटावड़ पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed