सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparing to open four new maternity homes for working women, night shelter to grow

Faridabad News: कामकाजी महिलाओं के लिए चार नए शिशु गृह खोलने की तैयारी, नाइट शेल्टर भी बढ़ेंगे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparing to open four new maternity homes for working women, night shelter to grow
विज्ञापन
जनकल्याण योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश, विशेष कैंप लगाने की तैयारी
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए चार नए शिशु गृह खोले जाएंगे जबकि जरूरतमंद लोगों के लिए नाइट शेल्टर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

आयुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर पात्र लोगों की पहचान करने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं के प्रचार के लिए लगेंगे विशेष कैंप

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्ट्रीट वेंडर्स सहित अन्य पात्र लोगों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

निगम मुख्यालय, डीसी कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्र में खुलेंगे शिशु गृह

नगर निगम आयुक्त ने शहर में कामकाजी महिलाओं की समस्या को देखते हुए चार स्थानों पर क्रेच खोलने के निर्देश दिए हैं। इनमें एक क्रेच नगर निगम मुख्यालय, एक जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर, एक सिविल अस्पताल के आसपास और एक औद्योगिक क्षेत्र में खोला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को इससे सबसे अधिक राहत मिलेगी, क्योंकि वे अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर छोड़कर ड्यूटी कर सकेंगी।

नाइट शेल्टर में जरूरतमंद लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

आयुक्त ने अधिकारियों को शहर में संचालित नाइट शेल्टर की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार उनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बेघर और जरूरतमंद लोगों को मौसम के अनुसार ठहरने की सुविधा मिल सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सभी योजनाओं को जल्द धरातल पर लागू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed