सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protests in Faridabad against the use of force in Manesar

Faridabad News: मानेसर में बल प्रयोग के विरोध में फरीदाबाद में भी प्रदर्शन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protests in Faridabad against the use of force in Manesar
विज्ञापन
16 अप्रैल को सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी-मजदूर संगठन
Trending Videos

पुलिस की तरफ से भेजे जा रहे नोटिस पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानेसर में मजदूर आंदोलन पर हुए कथित पुलिसिया दमन के खिलाफ अब फरीदाबाद में भी कर्मचारी और मजदूर संगठन लामबंद हो गए हैं। संगठनों ने 16 अप्रैल को शहर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी यह मुद्दा गरमाने लगा है।

कर्मचारी संघ के नेता सुभाष लांबा ने बताया कि सीटू के आह्वान पर फरीदाबाद में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी और मजदूर एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मानेसर में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे मजदूरों पर बल प्रयोग और 55 मजदूरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि फरीदाबाद में आंदोलन को दबाने और श्रमिक नेताओं को डराने-धमकाने के लिए पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं जिस पर संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से मजदूरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। मजदूरों से बिना ओवरटाइम के 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है और साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जा रहा। न्यूनतम वेतन को लेकर भी लंबे समय से असमंजस बना हुआ है। उन्होंने बताया कि त्रिपक्षीय बैठकों में 23,196 रुपये मासिक वेतन पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने बजट में 15,220 रुपये की घोषणा कर दी, जिसका नोटिफिकेशन भी अब तक जारी नहीं हुआ। संगठनों ने मांग की है कि मानेसर मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए, गिरफ्तार मजदूरों को रिहा किया जाए और सहमति अनुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए। साथ ही कार्यस्थल पर हादसों में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed