{"_id":"6a42baceb9af8434e80267a1","slug":"public-anger-erupts-over-power-cuts-protest-held-against-the-department-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73593-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
संसोधित:फरीदाबाद सरूरपुर चौक स्थित बिजली कार्यालय के बाहर बिजली की समस्या को लेकर भूख हड़ताल प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों ने सरूरपुर चौक पर नारेबाजी की, भूख हड़ताल पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिछले करीब एक सप्ताह से जारी बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार की सुबह बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी सरूरपुर चौक स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह 8 बजे से 4 बजे तक भूख हड़ताल पर रहे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खेड़ी पावर हाउस मूल रूप से सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया था, लेकिन पिछले दो महीने में सोहना रोड फीडर और श्याम धर्म कांटा फीडर को इससे अलग कर पाली पावर हाउस से जोड़ दिया गया। इन दोनों फीडरों से करीब 400 औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति होती है। महिलाओं कर्मचारियों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से मशीनें बंद रहती हैं। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नए पावर हाउस में तीन ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे, लेकिन केवल दो ही लगाए गए हैं। दोनों पुराने ट्रांसफार्मर हैं और उनकी क्षमता भी कम है। एक ट्रांसफार्मर पर करीब 80 प्रतिशत तक लोड रहता है, जबकि दूसरे ट्रांसफार्मर की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उन्हें ओवरटाइम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आय में कमी आई है। प्रदर्शन के दौरान बिजली कार्यालय बंद मिला, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलने पर जेई मंदीप मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बढ़ती खपत से बिजली हो रही प्रभावित
जानकारी के अनुसार अप्रैल में जहां बिजली खपत करीब 26 हजार यूनिट थी, वहीं जून में यह बढ़कर लगभग 30 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। बढ़ती खपत के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और कटौती की समस्या भी अधिक देखने को मिल रही है। वहीं, परेशान लोग लगातार बिजली निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत कर रहे हैं। बिजली निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन दो हजार से 2300 शिकायतें पहुंच रही हैं।
-- -- -
लोगों से बातचीत
पाली पावर हाउस से उन्हें केवल करीब 10 घंटे बिजली मिल रही है और वोल्टेज भी काफी कम रहते हैं, जिससे उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। - अजय आनंद
--
हम अब परेशान हो चुके हैं। कई बार शिकायत कर ली, लेकिन हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। - दशरथ शर्मा
--
यदि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो हम बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए। - राजेश शर्मा
--
पिछले कई दिनों से बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। इससे कार्य ठप हो रहा है। शिकायत के बाद केवल आश्वासन ही मिला है। - नंद किशोर