{"_id":"69c03d21899847e0950ba964","slug":"relief-from-road-sewer-and-drinking-water-problems-development-work-started-with-rs-100-million-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65668-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क, सीवर और पेयजल समस्या से मिलेगी राहत, 10 करोड़ से विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क, सीवर और पेयजल समस्या से मिलेगी राहत, 10 करोड़ से विकास कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड एक व पांच में बुनियादी समस्याओं का होगा समाधान, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वार्ड एक व पांच में बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा ने किया। सड़क, सीवर और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हजारों लोगों को इन परियोजनाओं के शुरू होने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वार्ड नंबर एक स्थित सेक्टर 55 , गौंछी, जीवन नगर, झाड़सैतली सहित कई इलाकों में सीवर-पानी सहित खराब सड़कों की समस्या बनी हुई है यही हाल वार्ड पांच का है। योजना के तहत कॉलोनियों की मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों को भी सीमेंटेड बनाया जाएगा। क्षेत्र में कई गलियां अभी कच्ची या जर्जर हालत में हैं जिसके कारण बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों के पक्का होने से आवागमन सुगम होगा और कॉलोनी की साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।
सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए नई सीवर लाइन डाली जाएगी। मौजूदा सीवर लाइनें कई जगहों पर जाम और टूटी हुई हैं जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है और बदबू के साथ बीमारियों का खतरा बना रहता है। नई लाइन बिछने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या कम होगी और क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर सुधरेगा।
पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए भी नई पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। अभी कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता, जिसके कारण लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अधिकारियों के अनुसार नई पाइपलाइन लगने के बाद पानी की सप्लाई नियमित हो जाएगी।
विकास कार्यों में गौंछी नाले के किनारे हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। नाले के आसपास पौधारोपण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र का वातावरण बेहतर होगा और मच्छरों व गंदगी की समस्या पर भी नियंत्रण लगेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से टूटी सड़कों, जाम सीवर और पानी की कमी के कारण जीवन प्रभावित हो रहा था। अब करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू होने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा और तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को जल्द सुविधाएं मिल सकें।
Trending Videos