{"_id":"69bd3e3db26c78fede0363d1","slug":"ritika-and-harkesh-returned-from-switzerland-after-learning-the-nuances-of-coaching-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65414-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोचिंग की बारीकियां सीख कर स्विट्जरलैंड से लौटे रितिका और हरकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोचिंग की बारीकियां सीख कर स्विट्जरलैंड से लौटे रितिका और हरकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीरंदाजी के लेवल-1 कोच की बारीकियां सीखने के लिए 26 सदस्यीय दल के साथ गए थे दोनों
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की होनहार तीरंदाज और कोच रितिका यादव व हरकेश चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सात दिवसीय सेमिनार प्रोग्राम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अब दोनों लेवल-1 कोच के रूप में पूरी तैयार हैं। लेवल-1 कोच के रूप में चयनित होने के बाद रितिका और हरकेश चौधरी 14 से 20 मार्च तक तीरंदाजी कोचिंग की बारीकियां सीखने के लिए भारत की ओर से 26 सदस्यीय दल में स्विट्जरलैंड पहुंचे थे।
जिले के दोनों कोचों ने इस दौरान विश्व के प्रसिद्ध तीरंदाजी कोच और खिलाड़ियों से प्रशिक्षण के गुर सीखे थे। इनमें विभिन्न खिलाड़ियों को उनके मानसिक स्तर पर पहुंचकर कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण दिया जाए, कैसे खिलाड़ियों की कला और क्षमता को भांपते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाए इन सभी चीजों के बारे में दोनों कोचों ने सीखा। रितिका के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि रितिका इस सात दिवसीय प्रोग्राम हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि रितिका का कहना है कि उन्होंने इन सात दिनों में कोचिंग और खेल दोनों के कई गुर सीखे हैं। जो कि आगामी दिनों में उनके और उनके विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। बता दें कि रितिका और हरकेश शनिवार को देश वापसी के लिए रवाना होंगे।
Trending Videos