{"_id":"69bb0196d0b1e6663f0f7ea2","slug":"section-accused-in-fraud-of-rs-1655-lakh-under-pretext-of-investment-in-shares-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65244-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 16.55 लाख की ठगी में आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 16.55 लाख की ठगी में आरोपी धरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 16.55 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। आरोपी बीए पास है व निजी नौकरी करता है। इसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी की शिकायत सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 अप्रैल 2025 को टेलीग्राम ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया, जिसमें ट्रेडिंग की सलाह दी जाती थी। इसके बाद उनका खाता खुलवाया गया और निवेश करने को कहा गया। फिर उन्होंने निवेश करना शुरू किया और कुल 16.55 लाख रुपये निवेश किए। बाद में जब रिफंड करने का प्रयास किया तो ग्रुप ही बंद कर दिया गया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos