सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shortage of Domestic Gas Cylinders Persists; Consumers Distressed

Faridabad News: घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, उपभोक्ता परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shortage of Domestic Gas Cylinders Persists; Consumers Distressed
विज्ञापन
-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद नहीं मिल पा रहा सिलिंडर, एजेंसियों पर लगी हैं लाइनें
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। जिला प्रशासन के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर अभी भी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर बुक कराने के बाद भी उन्हें एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी डिलीवरी नहीं हो रही है। उपभोक्ता पायल ने बताया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी निराशा ही हाथ लग रही है। हर दिन बोल दिया जाता है कि स्टॉक खत्म है। सिलेंडर की कमी के कारण कामकाजी लोगों को ज्यादा जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण चूल्हे का ले रहे है सहारा :

गैस की कमी का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ नजर आने लगा है। सिलेंडर न मिलने के कारण ग्रामीण परिवारों ने फिर से पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इससे न केवल असुविधा बढ़ी है, बल्कि धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन स्थिति को सामान्य बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। लोगों ने मांग की है कि गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।


----------------------------------

बॉक्स आइटम–


प्रवासियों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाएं एलपीजी गैस :

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मजदूरों, लेबर क्लास और प्रवासियों को एलपीजी गैस प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दें। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे पूरी तरह निश्चित रहकर जीवन यापन करें। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed