फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: 2.56 lakh discrepancies in the voter list

Faridabad News: एसआईआरः मतदाता सूची में 2.56 लाख विसंगतियां

Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
SIR: 2.56 lakh discrepancies in the voter list
निस्तारण के लिए 30 अगस्त तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की फोटोयुक्त ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नई सूची में 13,67,713 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं, पुनरीक्षण से पहले जिले में 18,89,793 मतदाता पंजीकृत थे। सत्यापन अभियान के दौरान 5.22 लाख मतदाता एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित अथवा मृत) श्रेणी में चिन्हित हुए हैं। वहीं, 4.27 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। वहीं, 2.56 लाख से अधिक विसंगतियां भी सामने आई हैं, जिनके निस्तारण के लिए 30 अगस्त तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि पात्र मतदाता 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा संशोधन के लिए दावा एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के बाद अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्तूबर को किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) के कार्यालयों, सभी मतदान केंद्रों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


--
ऐसे चेक करें अपना नाम

- ceoharyana.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर ड्राफ्ट रोल के विकल्प पर क्लिक करें।
- ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल का चयन करें।
- अपना जिला चुनें।
- अपनी विधानसभा चुनें।
- अपना मतदान केंद्र चुनें।
- ड्राफ्ट मतदाता सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- सूची में अपना नाम, पता, फोटो और अन्य विवरण जांचें।

--
इन फॉर्म के जरिये करें आवेदन-

फॉर्म 6- नया नाम जोड़ने के लिए।

फॉर्म 6A- एनआरआई मतदाता का नाम जोड़ने के लिए।

फॉर्म 7- किसी प्रस्तावित नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या मौजूदा नाम को मतदाता सूची से हटाने के लिए।

फॉर्म 8- निर्वाचन क्षेत्र के भीतर और बाहर निवास परिवर्तन, मतदाता विवरण में संशोधन, बिना किसी संशोधन के डुप्लीकेट वोटर कार्ड प्राप्त करने व दिव्यांग मतदाता के रूप में अंकन कराने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

बॉक्स आइटम--

विधानसभा मतदान केंद्र कुल मतदाता एएसडी श्रेणी नो मैपिंग ड्राफ्ट सूची में शामिल विसंगतियां

पृथला- 229 2,34,625 39,084 13,247 1,95,541 37,847
एनआईटी- 288 3,41,919 92,085 79,696 2,49,834 48,384
बड़खल- 283 3,49,508 92,039 1,07,563 2,57,469 44,604
बल्लभगढ़- 256 2,86,136 1,01,581 76,077 1,84,555 34,062
फरीदाबाद- 249 2,76,003 97,439 33,900 1,78,564 43,346
तिगांव- 345 4,01,602 99,852 1,16,708 3,01,750 48,273
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed