सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   South Africa's MG Duffy wins PGT Open golf tournament

Faridabad News: दक्षिण अफ्रीका के एमजी डफी ने जीता पीजीटी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
South Africa's MG Duffy wins PGT Open golf tournament
विज्ञापन
-मेवात के आईटीसी क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजन
Trending Videos

-यूएस जैरेड हैक और भारत के सप्तक तलवार दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल में गुरुग्राम सीमा पर स्थित आईटीसी क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका के एमजी डफी ने जीत लिया है। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया और होटल प्लानर टूर ने संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता का आयोजित कराया।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 मार्च से हुई थी और रविवार 22 मार्च को इसका फाइनल मैच खेला गया। इसमें दक्षिण अफ्रीका की गोल्फर एमजी डफी अंडर 21 टॉप स्कोर के साथ प्रथम विजेता बने और उन्हें 3 तीन अमेरिकी डालर इनामी राशि दी गई। जबकि यूएस जैरेड हैक और भारत के सप्तक तलवार अंडर 20-20 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। पीजीटीआई सीईओ अमनदीप जोहल ने बताया कि इस इवेंट में करीब 10 देशों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 150 वरिष्ठ और प्रसिद्ध गोल्फरों ने हिस्सा लिया। रविवार को मुकाबला शुरू होने से पहले 45 भारत सहित अनेक देशों के 45 गोल्फरों ने अलग-अलग ग्रुप में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ बताया कि भारतीय गोल्फरों के लिए यह एक बहुत शानदार प्लेटफार्म है और क्लासिक गोल्ड फ्री कंट्री क्लब रिजॉर्ट में उनके लिए शानदार वातावरण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रिसॉर्ट में मिला बेहतर वातावरण : डफी
विजेता डफी ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि क्लासिक गर्लफ्रेंड रिसोर्ट में उन्हें अच्छा वातावरण मिला। इसके साथ-साथ ही उन्हें अपने मां बाप ,बेटे और पत्नी का भी भरपूर सहयोग मिला हाल ही में उनके साथ एक पारिवारिक ट्रेजडी हो गई थी लेकिन परिवार ने उन्हें हिम्मत दी और कामयाबी मिली।
रिसॉर्ट में खेलने का लंबा अनुभव : निखिल चोपड़ा
इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे और वरिष्ठ गोल्फर निखिल चोपड़ा ने कहा कि उन्हें लंबे समय से क्लासिक गर्लफ्रेंड रिसोर्ट में गोल्फ खेलने का अनुभव रहा है। वह जब भी यहां पर आते हैं तो उन्हें आनंद महसूस होता है। भारतीय गोल्फर और दूसरे नंबर पर रहे सप्तक तलवार ने भी अपने प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed