{"_id":"69d3ad32cdf9d6c61c017705","slug":"students-will-get-knowledge-of-solar-technology-and-ai-in-iti-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66795-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में छात्रों को मिलेगा सोलर तकनीकी और एआई का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में छात्रों को मिलेगा सोलर तकनीकी और एआई का ज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी प्रबंधन ने कोर्स की मांग निदेशालय को भेजी, इस माह मिल सकती है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के एनआईटी पांच स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र से छात्रों को सोलर तकनीकी, एआई, फिटर और कंप्यूटर तकनीक के बारे में पढ़ने का अवसर मिलेगा। आईआईटी प्रबंधन की ओर से इन कोर्स की मांग हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय को भेज दी गई है।
संस्थान में वर्तमान में 21 ट्रेड संचालित हो रही हैं। इसमें 900 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधाओं और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नए कोर्स शुरू किए जाते हैं। इस वर्ष भी छात्रों की मांग के अनुसार कोर्स की मांग भेजी गई है। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि अगले महीने कोर्स को मंजूरी मिल जाएगी। आईटीआई प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कोर्स शुरू होने से पहले छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस संबंध में निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। कोर्स के दौरान छात्रों को कोडिंग, डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा। आजकल अधिकतर कंपनियां एआई प्रशिक्षित युवाओं की मांग कर रही हैं। ऐसे में एआई जैसे कोर्स की पढ़ाई करने के बाद छात्रों के लिए करियर के नए विकल्प खुलेंगे।
-- -- -- -- -
पिछले वर्ष अधिकतर छात्रों ने एआई कोर्स की मांग की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। संस्थान में कोर्स के संचालन के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही नई मशीनें भी लगाई जा रही हैं, ताकि छात्र अधिक से अधिक अभ्यास कर सकें। - भगतसिंह, प्राचार्य, आईटीआई, एनआईटी पांच
Trending Videos