सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The 40th Haryana State Women's Archery Competition has commenced.

Faridabad News: 40वीं हरियाणा राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The 40th Haryana State Women's Archery Competition has commenced.
विज्ञापन
-खेल राज्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में रविवार को 40वीं हरियाणा राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का भारंभ सर दीनबंधु छोटू राम स्टेडियम, घुघेरा में किया गया। इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग पलवल एवं जिला तीरंदाजी संघ पलवल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी एवं डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग हरियाणा राम मेहर, हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव राम निवास हुड्डा तथा आर्चरी कोच दीपक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता प्रदेश की बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यदि युवा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करे, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य एवं केंद्र सरकार के बजट में भी खेलों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed