{"_id":"69a9d626ff0981c19b07807a","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-on-the-railway-track-at-lakkarpur-gate-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64296-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लक्कड़पुर फाटक के रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लक्कड़पुर फाटक के रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लक्कड़पुर फाटक से करीब 200 मीटर आगे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 6:15 बजे अप की मेन लाइन पर रेलवे स्टेशन कंट्रोल रूम के माध्यम से जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। जहां युवती का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के सर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृश्यता से युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती को लेकर पूछताछ की, लेकिन इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने संबंधित व आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों पर युवती की पहचान करने को लेकर जानकारी सांझा कर दी है, जिससे युवती की जल्द से जल्द पहचान हो सके। जीआरपी पुलिस संजय कुमार ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। अभी युवती की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही युवती के साथ हादसा हुआ है या कोई अन्य कारण हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। तथ्य सामने आने पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos