सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The court found the accused guilty in the case of murder of a girl.

Faridabad News: युवती की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The court found the accused guilty in the case of murder of a girl.
विज्ञापन
फरीदाबाद की युवती का रामपुर लाकर कराया था धर्म परिवर्तन,किया था निकाह
Trending Videos




गंज थाने में दर्ज किया गया था मामला, कोर्ट कल सुना सकती है सजा



संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर। फरीदाबाद की युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने और फिर उसको जान से मार देने के सात साल पुराने मामले में कोर्ट ने रामपुर के एक युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट आरोपी को सोमवार को सजा सुनाएगी।



यह मामला फरीदाबाद और रामपुर के गंज थाने से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के बड़कल झील निवासी बीना देवी ने गंज थाने में 22 नवंबर 2019 को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी का अपहरण करने और फिर धर्म परिवर्तन कराकर उसको गायब कर देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को मार दिया गया है। उस वक्त एसपी के आदेश पर गंज थाने में पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा निवासी सलीम व उसके दो भाइयों इस्लाम व असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश की और फिर इस मामले की विवेचना करते हुए सलीम के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।



आरोप है कि सलीम बीना की बेटी को फरीदाबाद से बहला फुसलाकर रामपुर ले आया और यहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराया और निकाह करने के बाद उसको मार दिया और फिर उसका शव तक देखने को नहीं मिला। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर शव को कब्र से निकलवाया था। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सागर ने पैरवी की।



साथ ही इसको लेकर गवाहों को पेश किया। उन्होंने कोर्ट से आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। जबकि बचाव पक्ष की ओर से भी दलील दी गई है कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। एडीजीसी के अनुसार दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी सलीम को दोषी करार दिया। अब सलीम को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।



-----



कब्र से निकाला गया था युवती का शव



रामपुर। एडीजीसी प्रमोद सागर के अनुसार दर्ज कराई गई एफआईआर में शव न मिलने की बात कही गई थी, जिस पर पुलिस ने युवती के शव को कब्र से निकलवाया था। पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया था।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed