सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lift of the district civil hospital is out of order again.

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट फिर खराब

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The lift of the district civil hospital is out of order again.
विज्ञापन
मरीजों को सीढ़ियों और रैंप से जाना पड़ रहा ऊपर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में लिफ्ट एक बार फिर खराब हो गई है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में लिफ्ट खराब होने पर इसे ठीक कराया गया था, लेकिन मरम्मत के करीब 10 दिन बाद ही लिफ्ट फिर से बंद हो गई। लिफ्ट बंद होने के कारण बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आने वाले मरीजों को अस्पताल की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों या रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खासकर कमजोर और गंभीर मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है।



अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों ने बताया कि लिफ्ट बंद होने से ऊपर के वार्ड और विभागों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीज रामकिशन ने बताया कि उनकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है, जिनके इलाज के लिए वह अस्पताल आए थे, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें सीढ़ियों से ऊपर जाना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। वहीं अस्पताल में आई सीमा ने बताया कि उनकी बहन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल की पहली मंजिल पर प्रसूति वार्ड में भर्ती हैं। सीमा ने कहा कि जांच, दवा व अन्य जरूरी सामान लेने के लिए बार-बार नीचे आना पड़ता है और लिफ्ट खराब होने के कारण काफी परेशानी होती है।



इस विषय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई है। मैकेनिक को बुलाया गया है और जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed