{"_id":"6a42b95fe49a265b1d0c9281","slug":"the-road-connecting-sector-56-and-56a-will-be-repaired-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73596-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-56 और 56ए को जोड़ने वाली सड़क की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-56 और 56ए को जोड़ने वाली सड़क की होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
82 लाख रुपये का टेंडर जारी, लोगों को जर्जर सड़क से मिलेगा छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सेक्टर-56 और 56ए को जोड़ने वाली 30 मीटर चौड़ी सड़क अब जल्द ही नई चमक के साथ नजर आएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस सड़क के विशेष मरम्मत कार्य के लिए करीब 82 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय निवासियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों, धूल और खराब सड़क से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। बरसात के दौरान जगह-जगह जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, गर्मियों में उखड़ी सड़क से उड़ने वाली धूल आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। स्थानीय लोग लगातार सड़क मरम्मत कराने की मांग उठाई रहे थे।
कंक्रीट सड़क का होगा निर्माण
एचएसवीपी द्वारा तैयार किए गए अनुमान के अनुसार सबसे पहले सड़क की पुरानी परत को मशीनों की सहायता से लगभग 50 मिलीमीटर तक हटाया जाएगा। इसके बाद आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एम-40 ग्रेड की सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाई जाएगी। निर्माण कार्य में कंप्यूटरीकृत बैचिंग प्लांट से तैयार कंक्रीट, ट्रांजिट मिक्सर और आधुनिक पावर मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती दोनों सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
परियोजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान विस्तार एवं संकुचन जोड़ (एक्सपेंशन और कंस्ट्रक्शन जॉइंट), डॉवेल बार, टाई रॉड, सीलेंट और अन्य तकनीकी मानकों का भी पालन किया जाएगा। इसके अलावा प्लिंथ लेवल तक एम-10 ग्रेड प्लेन सीमेंट कंक्रीट का कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे सड़क की आधार संरचना मजबूत होगी और उसकी आयु बढ़ेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-56 और 56ए तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्र हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण के बाद उन्हें राहत मिलेगी।