{"_id":"69f64c7af978e9f4d903dcf2","slug":"the-young-man-hanged-himself-in-a-rented-room-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68976-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक ने किराये के कमरे में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक ने किराये के कमरे में लगाया फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना में एक युवक ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संदीप कुमार (35) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहना में मकान मालिक मुकेश ने बताया कि संदीप काफी समय से उनके यहां रह रहा था। शाम के समय वह संदीप से मिलने उसके कमरे की तरफ गया, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई भी बाहर निकल कर नहीं आया। उस पर उनको शक हुआ, तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो संदीप पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ दिखाई दिया। इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत डायल 112 पर की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक पंजाब का रहने वाला था और मोहना गांव में किराये के कमरे में अकेले रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos