{"_id":"69f64bbff978e9f4d903dcef","slug":"three-children-trapped-in-a-lift-rescued-after-about-25-minutes-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68995-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लिफ्ट में फंसे तीन बच्चे, करीब 25 मिनट बाद निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लिफ्ट में फंसे तीन बच्चे, करीब 25 मिनट बाद निकाला गया बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी में सुबह करीब 7:30 बजे तीन बच्चे लिफ्ट में फंस गए। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों को उनके बारे में पता चला। इसके बाद निवासियों ने रखरखाव टीम को सूचित किया, जिसके बाद टीम और निवासियों की सहायता से 25 मिनट बाद बच्चों को बाहर निकाला गया।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के सभी टावरों में रहने वाले निवासी करीब 6 महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं। टावर-6 में रहने वाले निवासी अंकित त्यागी व संजू ने बताया कि सोसाइटी में प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति फंसता है। सुबह टावर-4 की लिफ्ट में तीन बच्चे फंस गए।
टावर-4 निवासी राजेश व भूपसिंह ने बताया कि सोसाइटी में कुल 13 टावर हैं। सोसाइटी में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं होने से लोगों में डर का माहौल बन गया है। निवासी लिफ्ट का प्रयोग करने में डरते हैं और सीढ़ियों का उपयोग करते हैं। इसको लेकर कई बार रखरखाव टीम को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
टावर-9 से ब्रिज मोहन व टावर-12 से संदीप त्यागी ने बताया कि करीब 6 महीने से सभी निवासी परेशान हैं। कभी लिफ्ट में महिलाएं फंस जाती हैं, तो कभी बुजुर्ग। बीते दिन ही एक लिफ्ट में दो बच्चे फंस गए थे, लेकिन साथ में पुरुष होने के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में विक्टोरा कंपनी की लिफ्ट लगी थी। उन्हीं के कर्मचारी कार्य करते थे, लेकिन अब वार्षिक रखरखाव शुल्क शांडिल्य कंपनी को दे दिया गया है। सोसाइटी में हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, न ही रखरखाव टीम निवासियों की इस समस्या पर ध्यान दे रही है।
Trending Videos