सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-day training of teachers for census begins

Faridabad News: जनगणना के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Three-day training of teachers for census begins
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। इन शिक्षकों के लिए सोमवार से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह प्रशिक्षण फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अलग-अलग बैच में बांटा गया है ताकि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से एक समय में केवल 50 फीसदी अध्यापक ही प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे, जबकि शेष शिक्षक स्कूल में रहकर शैक्षणिक कार्य संभालेंगे। जब पहला बैच अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेगा, उसके बाद ही दूसरे बैच के अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन स्कूलों के लिए की गई है जहां के लगभग सभी शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है। इस रोटेशन प्रणाली से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी और साथ ही विद्यार्थियों के सिलेबस पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी संबंधित अध्यापकों को निर्धारित समय और केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed