{"_id":"6a66593bc602067b480e43ca","slug":"trains-running-late-passengers-inconvenienced-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75882-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रविवार को घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी दिल्ली-फरीदाबाद मेमू ट्रेन में दर्ज की गई। नई दिल्ली से शुरू होकर फरीदाबाद तक आने वाली यह ट्रेन करीब छ घंटे 15 मिनट की देरी से चली।
वहीं, हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए पुरी तक जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से चली। यह ट्रेन करीब पांच घंटे 35 मिनट की देरी से पहुंची।
इसके अलावा झेलम एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस भी लगभग एक-एक घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के विलंब होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।