सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck dragged a bike for 50 meters in Faridabad

बल्लभगढ़ में दर्दनाक हादसा: बाइक को 50 मीटर तक घसीटकर ले गया ट्रक, युवक के पैरों से गुजरा ट्रक, हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 14 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बल्लभगढ़ में सोमवार रात सीमेंट मिश्रण वाहन ने मोटरसाइकिल सवार अमर सिंह (41) को टक्कर मार दी। वाहन ने मोटरसाइकिल को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे अमर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

Truck dragged a bike for 50 meters in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे से बाटा रेलवे फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार रात एक सीमेंट मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक करीब 50 मीटर तक बाइक को घसीट कर ले गया। इस हादसे में ट्रक का पिछला टायर बाइक सवार के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरूरपुर निवासी अमर सिंह (41)  सेक्टर 6 में निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार की शाम को ड्यूटी खत्म करके वह बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ की तरफ से बाटा फ्लाईओवर के रास्ते अपने घर जा रहा था। बाटा रेलवे फ्लाईओवर की चढ़ाई पर पीछे से सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रक का पिछला टायर उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक विशाल ने बताया कि जब वह उसे ऑटो से बीके अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर सीमेंट मिक्सर ट्रक और उसके चालक को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed