सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people, including a woman, died in road accidents

Faridabad News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died in road accidents
विज्ञापन
- वहीं दो गंभीर रूप से है घायल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सोहना टी पॉइंट पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुरेशी नगर निवासी मुन्ना पासवान एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह मंगलवार रात को कंपनी से घर जा रहे थे। सोहना टी पॉइंट के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस ट्रक की टक्कर से महेंद्र और राजेंद्र भी घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे की शादी का कार्ड बांटने गई महिला की मौत
बनियावाड़ा मोहल्ला में रहने वाली 55 वर्षीय मंजू गर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक मंजू गर्ग अपने बेटे सागर के साथ बाइक पर सवार होकर मुकेश कॉलोनी से वापस लौट रही थीं। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मंजू का सिर ट्रैक्टर से टकरा गया और उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उनके बेटे सागर की शादी 6 मई को होने वाली है। वह बेटे के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए ही जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed