सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for duping Rs 8.88 lakh on the pretext of Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.88 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping Rs 8.88 lakh on the pretext of Telegram task
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
Trending Videos

पूछताछ के बाद आरोपियों को भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.88 लाख रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में हिसार के रहने वाले मोहित व जितेन शामिल हैं। मोहित फिलहाल चंडीगढ़ में रह रहा था। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि मोहित ने खाताधारक साहिल का खाता लेकर अपने साथी जितेन को दिया था। जितेन ने इस खाते को आगे ठगों के पास भेज दिया था। इस बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पिछले 6 साल से एक दूसरे को जानते हैं। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अज्ञात ठगों ने उनसे टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने घर बैठे कुछ टास्क पूरे कर रुपये कमाने का झांसा दिया। बाद में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफा देने के बहाने 888497 रुपये ट्रांसफर करा लिए। रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed