{"_id":"693877592f6181e595032fb9","slug":"two-modern-civic-convenience-centers-will-be-built-in-old-faridabad-corruption-will-be-curbed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57525-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद में बनेंगे दो आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद में बनेंगे दो आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों को सरकारी कार्यों के लिए नगर निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अब ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के नागरिकों को जन्म प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, पेंशन या अन्य सरकारी कार्यों के लिए नगर निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हरियाणा सरकार की डिजिटल इंडिया और सुशासन मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने वार्ड नंबर-34 में दो नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ये नागरिक सुविधा केंद्र सेक्टर-8 स्थित कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-7 स्थित वार्ड कार्यालय में बनाए जाएंगे। इन दोनों के निर्माण कार्य में करीब 8 माह का समय लगेगा। लंबे समय से लोगों को अपने कार्यों के लिए ओल्ड फरीदाबाद निगम कार्यालय या निगम मुख्यालय में चक्कर लगाने पड़ते हैं। दो नागरिक सुविधा केंद्रों के शुरू होने के बाद लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी व आने वाले दिनों में लोगों को समय व पैसे की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी।
इन नागरिक सुविधा केंद्रों के माध्यम से लोगों को नगर निगम और राज्य सरकार से जुड़ी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार सेवा, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान, पानी-सीवर बिल, लाइसेंस, पेंशन से जुड़े कार्य और सरल पोर्टल की सभी सेवाएं शामिल होंगी। इसके अलावा नक्शा पास कराने, एनओसी, रोजगार पंजीकरण जैसी सुविधाएं भी यहीं मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-7 और सेक्टर-8 ओल्ड फरीदाबाद के घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां हजारों लोग रहते हैं। अभी तक नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी निगम कार्यालय दूर जाना पड़ता था। नए केंद्र बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही सभी काम पूरे हो सकेंगे जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों में सेवाएं पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली से दी जाएंगी, जिससे दलालों और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा। यहां टोकन व्यवस्था और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। केंद्रों में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैठने की सुविधा और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी होंगी।
प्रत्येक 15 हजार की आबादी पर एक सीएफसी की योजना
जानकारी के अनुसार नगर निगम और एचएसवीपी की योजना के तहत प्रत्येक 15 हजार की आबादी पर एक नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। वार्ड स्तर पर सेवाएं देने की यह पहल फरीदाबाद को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें अपने छोटे मोटे सरकारी कामों के लिए दूसरे कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वर्जन
लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही इसकी सुविधा मिलना भी शुरू हो जाएगी। -संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
Trending Videos