{"_id":"6a42b9ecce44f4cec8046723","slug":"water-and-electricity-crisis-in-achievers-society-550-families-affected-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73622-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अचीवर्स सोसाइटी में पानी-बिजली का संकट, 550 परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अचीवर्स सोसाइटी में पानी-बिजली का संकट, 550 परिवार परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित अचीवर्स सोसाइटी के करीब 550 परिवार इन दिनों पेयजल और बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सोसाइटी निवासी अब नियमित पानी और निर्बाध बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने बिल्डर पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में विला की कीमत करीब एक करोड़ रुपये, जबकि फ्लैट्स की कीमत 2.50 से 3.50 करोड़ रुपये के बीच है। वर्ष 2008 से पजेशन मिलना शुरू हुआ था। शुरुआती वर्षों में सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जबकि निवासी हर महीने दो हजार से 2600 रुपये तक रखरखाव शुल्क का भुगतान कर रहे हैं।
निवासी अमित और राजीव का कहना है कि सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए गए थे, लेकिन दो वर्ष पहले एक ट्यूबवेल खराब हो गया और बाद में बाकी दोनों भी बंद हो गए। आरोप है कि बिल्डर ने उनकी मरम्मत कराने के बजाय टैंकरों से पानी की व्यवस्था शुरू कर दी। निवासियों का कहना है कि विधायक की पहल पर पानी की पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन उसमें अधिकांश समय पानी नहीं आता।
विज्ञापन
बिजली कटौती भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। रविवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सोमवार सुबह करीब पांच बजे बहाल हुई। इस दौरान जेनरेटर के सहारे बिजली दी गई, जबकि इन्वर्टर पर निर्भर परिवारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहती है और शिकायतों के बावजूद बिल्डर की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।