{"_id":"6a7cca83759760c7dc031724","slug":"water-shortage-in-parvatiya-colony-for-seven-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77250-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में सात दिन से पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में सात दिन से पानी की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में आ रहा है गंदा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में पिछले सात दिनों से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। घरों में नलों के माध्यम से गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिलकर आ रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। समस्या के समाधान के लिए शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।
स्थानीय निवासी मधू और शिवम के अनुसार, गंदा पानी आने के कारण उसका इस्तेमाल घरेलू कार्यों में भी नहीं किया जा रहा है। खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को साफ पानी की व्यवस्था अलग से करनी पड़ रही है। मजबूरी में कई परिवार टैंकर मंगवाकर पानी भरवा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
समस्या के समाधान की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं, दूषित पानी के लगातार इस्तेमाल से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी परिवार चिंतित हैं। निवासियों ने संबंधित विभाग से पेयजल लाइन की जांच कराने और सीवर का पानी उसमें मिक्स होने की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सात दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल करने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।