सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water supply to remain off for 48 hours due to connection work of Rainwell Line-1

Faridabad News: रेनीवेल लाइन-1 के कनेक्शन कार्य के कारण 48 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Water supply to remain off for 48 hours due to connection work of Rainwell Line-1
विज्ञापन
28 मार्च सुबह 8 बजे से 30 मार्च सुबह 8 बजे तक शटडाउन, बल्लभगढ़ और एनआईटी के कई इलाके होंगे प्रभावित
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल जल आपूर्ति लाइन नंबर-1 के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 28 मार्च सुबह 8 बजे से 30 मार्च सुबह 8 बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के कई सेक्टरों व कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

एफएमडीए के अनुसार सेक्टर-64-65 डिवाइडिंग रोड तथा सेक्टर-64 मुंबई एक्सप्रेसवे के पास जल आपूर्ति लाइन नंबर-1 में कनेक्शन का काम किया जाना है। संबंधित एजेंसी की ओर से शटडाउन का अनुरोध किया गया था जिस पर अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ विचार-विमर्श के बाद 48 घंटे का शटडाउन तय किया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

शटडाउन के दौरान सुभाष कॉलोनी, भीम बाग, मिल्क प्लांट क्षेत्र, जैन कॉलोनी, पंचायत भवन, सेक्टर-25, शहीद पार्क, गौंछी, सेक्टर-58, जेसीबी चौक (बल्लभगढ़) तथा एनआईटी क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दो दिन तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है।

लोगों से पहले से पानी जमा करने की अपील

एफएमडीए ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे शटडाउन शुरू होने से पहले आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने संबंधित इंजीनियरों को भी निर्देश दिए हैं कि कार्य के दौरान व्यवस्था पर निगरानी रखें और तय समय में काम पूरा कर सप्लाई बहाल कराई जाए।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जलापूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए एफएमडीए के जल आपूर्ति प्रभारी परवीन सिंह (जेई) से मोबाइल नंबर 8053822029 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed