सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman attempting suicide on Sapphire Railway Overbridge saved by elderly

Faridabad News: नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर खुदकुशी की कोशिश कर रही महिला को बुजुर्ग ने बचाया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman attempting suicide on Sapphire Railway Overbridge saved by elderly
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद । नीलम रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को समय रहते पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला अचानक पुल के किनारे पहुंच गई और नीचे कूदने का प्रयास करने लगी। तभी पास से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देरी हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। वहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई और बाद में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed