{"_id":"69f2424b9bfe161aa302a364","slug":"women-face-problems-due-to-non-reservation-of-seats-in-city-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68791-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिटी बसों में सीटें आरक्षित नहीं होने की वजह से महिलाओं को होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिटी बसों में सीटें आरक्षित नहीं होने की वजह से महिलाओं को होती है परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांवों को शहर से जोड़ने के लिए एफएमडीए की ओर से 50 सिटी बसों का संचालन 10 रूटों पर किया जा रहा है। सिटी बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें नहीं होने के कारण महिला यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
महिला यात्रियों का कहना है कि बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं होने के कारण सभी सीटों पर पुरुष यात्री बैठ जाते हैं। जिससे महिलाओं को मजबूरी में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। महिलाओं का कहना है कि सिटी बसों में सीटें आरक्षित होनी चाहिए।
सिटी बस इंचार्ज अंकित का कहना है कि सिटी बसों में वैसे तो महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं हैं पर कोई महिला परिचालक से सीट के लिए अनुरोध करती है तो वह उसको सीट दिलवा देते हैं।
Trending Videos