{"_id":"69bd95978f154fbfca0608f4","slug":"worship-of-mother-brahmacharini-on-the-second-navratri-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110689-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूसरे नवरात्र को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूसरे नवरात्र को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के मंदिर रहे गुलजार, गूंजे माता के जयकारे, श्रद्धालुओं ने रखा व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिरों में सुबह आरती के साथ पूजा कार्यक्रम शुरू हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद और गंगाजल से मां का अभिषेक किया। इसके बाद फल-फूल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कई श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की और शाम को आरती के बाद व्रत खोला। पंडितों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से साधक को आत्मबल, धैर्य और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इसी कारण बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने विशेष रूप से व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर शामिल हुए। नवरात्र के चलते बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। पूजा सामग्री, फल और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। प्रशासन की ओर से भी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-- -- -- -- -- -- --
नवरात्र को लेकर दिखा उत्साह :
नवरात्र के चलते लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। तावडू शहर में लोग पूजा सामग्री की खरीददारी करते नजर आए। कोई फूल तो कोई माता रानी के लिए चुनरी खरीदता दिखा, वहीं कई महिलाएं कलश स्थापना के लिए सामान लेते नजर आईं।
Trending Videos