सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth arrested for wire theft

Faridabad News: तार चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for wire theft
विज्ञापन
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके में शहाबुद्दीन के ट्यूबवेल से करीब 1000 फीट बिजली की तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। चोरी की ये वारदात 21 मार्च की रात को हुई थी। इसे लेकर धौज थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी नफीस सिलाखरी गांव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने 21 मार्च की रात को गांव सिलाखरी से मांगर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल पर जाकर तार काटकर चोरी की और बाद में तार को बेच दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तार को बेचने से प्राप्त 19500 रुपये बरामद किये हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ब्यूरो
Trending Videos

----

नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके से अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने अवैध नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला गोच्छी जीवन नगर की रहने वाली है। उसके खिलाफ मुजेसर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महिला से पूछताछ में सामने आया की वह गांजा को किसी व्यक्ति से 1500 रुपये में खरीदकर लाई थी। आरोपी महिला पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 एफआईआर दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----

झगड़े के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके में बहाने से बुलाकर मारपीट मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में करनेरा गांव निवासी निशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अब गाजियाबाद में रहता है। 2 अप्रैल को वह अपने भाई सोनू व दोस्त सचिन और पोलू के साथ अपने बड़े भाई तिलक के पास मिलने आया था। 3 अप्रैल को वापसी के दौरान समयपुर के रहने वाले रामवीर ने कॉल कर मिलने के लिए सरूरपुर बुलाया। निशांत जब अपने साथियों के साथ सरूरपुर पहुंचा तो वहां रामवीर अपने साथी गौरव, सौरव व अन्य 7-8 व्यक्तियों के साथ गाड़ियों में मिला, जिन्हें देखकर शिकायतकर्ता वापस जाने लगा तो आरोपियों ने पीछा किया और सेक्टर-55 के पास शिकायतकर्ता की गाड़ी को रोककर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने फतेहपुर तगा के रहने वाले सलमान और करनेरा गांव के अखलेश उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते रामवीर ने शिकायतकर्ता को मिलने के बहाने बुलाया था। सलमान व अखलेश उर्फ गंजा, रामवीर के साथी हैं और मारपीट की घटना में शामिल थे। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
----

देह व्यापार के आरोप में 2 गिरफ्तार
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके के एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां के संचालक सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाना सेंट्रल की टीम ने रविवार को सूचना के आधार पर न्यू भारत कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस पहुंचकर ये कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ खेड़ीपुल थाना में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में सामने आया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जाता है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है। ब्यूरो
----

गोकसी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। धौज थाना की पुलिस टीम ने कुरैशीपुर गांव में कार्रवाई करते हुए गोकसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को रविवार को सूचना मिली कि गांव कुरैशीपुर की गांधी कॉलोनी में अजरुद्दीन अपने साथियों के साथ मिलकर गोकसी कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर 107 किलोग्राम संदिग्ध गौमांस बरामद किया। धौज थाना में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान फतेहपुर तगा के रहने वाले अजरुद्दीन व जुनेद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाय का वध कर मांस को बेचने के उद्देश्य से रखा हुआ था। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed