सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth beaten to death on Holi, dies during treatment

Faridabad News: होली के दिन युवक को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death on Holi, dies during treatment
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद 12 से अधिक पर एफआईआर दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के रतीराम मार्ग पर मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गय। आरोपियों ने युवक को तब तक मारा जब तक वह मरणावस्था में नहीं पहुंच गया। गंभीर हालत में युवक को पहले फरीदाबाद और फिर आगरा ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। वहां 15 मार्च की सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से मैनपुरी यूपी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 28 वर्षीय छोटा भाई संजीव कुमार चार मार्च को रतीराम मार्ग स्थित एक आटा चक्की के पास से गुजर रहा था। वहां कुछ लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान किसी ने संजीव को धक्का दे दिया। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद राधे, बिल्ला, करन, सनी और बादल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि 16 मार्च को उनके पास घटना का एक वीडियो पहुंचा, जिसमें हमलावर संजीव को बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर संख्या में ज्यादा थे और उन्होंने जानबूझकर हत्या की नियत से हमला किया। संजीव की मौत के बाद सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

डबुआ थाना पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(3) और 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की तफ्तीश एएसआई जुबैर खान को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed