सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth Burned in Gas Leakage Receives Treatment at ESIC

Faridabad News: गैस लीकेज से झुलसे युवक को ईएसआईसी में मिला उपचार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth Burned in Gas Leakage Receives Treatment at ESIC
विज्ञापन
युवक को अस्पताल में भर्ती कराने में पहले आनाकानी का मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में गैस लीकेज से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराने में पहले आनाकानी का मामला सामने आया है। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।



जानकारी के मुताबिक, किराये के मकान में रहने वाले जवाहर लाल घर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान छोटे सिलिंडर से गैस रिसाव होने पर अचानक आग भड़क गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। साथियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद जवाहर ने फोन कर सूचना दी, जिसके बाद उसे एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि आपातकालीन विभाग में प्रारंभिक जांच के बाद भर्ती से मना कर दिया गया। बताया गया कि जवाहर करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। इसके बाद उन्हें बीके नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली एम्स रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जवाहर के दोस्त नितेश कुमार ने बताया कि इसके बाद वे दोबारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। मामले के संज्ञान में आने पर जांच कर तत्काल भर्ती कर लिया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि मामला सामने आते ही जांच कर घायल को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed