सब्सक्राइब करें

दुकान में बैठा था फाइनेंसर, चौखट पर आन खड़ी हुई मौत  

बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 02 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
financier shot dead at his shop in guru gram
man shot dead in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

गुरुग्राम के गांव बसई में शनिवार देर रात दुकान में बैठे फाइनेंसर को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात से चंद मिनट पहले ही दुकान में बैठे अन्य दोस्त चले गए थे जबकि एक दोस्त वहीं था जो पास की दुकान में गया था।

Trending Videos

लोकेश से फिरौती मांगी थी, जिसे देने से उसने मना कर दिया

financier shot dead at his shop in guru gram
man shot dead in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

जब वापस लौटा तो युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव बसई निवासी लोकेश कटारिया फाइनेंस व पानी सप्लाई का काम करता है। शनिवार रात वह अपने दोस्त की दुकान में बैठा शराब पी रहा था। यहां उसके करीब पांच दोस्त मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
financier shot dead at his shop in guru gram
man shot dead in gurugram - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने के बाद देर रात उसके चार दोस्त चले गए जबकि एक दोस्त पास की दुकान में ही सामान लेने गया था। करीब 5 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो लोकेश को खून से लथपथ पाया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
financier shot dead at his shop in guru gram
man shot dead in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
financier shot dead at his shop in guru gram
man shot dead in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
शिकायत में उन्होंने गांव के ही मोनी नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फाइनेंस का काम करने की एवज में उसने लोकेश से फिरौती मांगी थी, जिसे देने से उसने मना कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed