सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four bins will add charm to Arun Vihar

Delhi NCR News: चार बिन से अरुण विहार में लगेगा चार चांद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ---
Trending Videos


- सोसाइटी के चार हजार परिवार चार अलग-अलग बिन से करेंगे बेहतर कचरा प्रबंधन
-एक अप्रैल से व्यवस्था होगी शुरू, महिलाओं को किया गया जागरूक

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अरुण विहार में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नए उपाय किए जा रहे हैं। अरुण विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर के करीब 4 हजार परिवार अब अपने घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन रखेंगे। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। इससे पूरे क्षेत्र में कचरा निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो सकेगी।



आरडब्लूए चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसके लिए घरेलू महिलाओं के साथ बैठक की गई थी। इसमें उन्हें गीले, सूखे, सेनेटरी और मे़डिकल कचरे को अलग-अलग बिन में रखने के लिए कहा गया। हरा बिन गीले कचरे, नीला बिन सूखे पुनर्चक्रण योग्य कचरे, लाल बिन सेनेटरी कचरे और काला बिन मेडिकल कचरे के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रणाली को लागू करने से पहले वर्कशॉप की शृंखला भी पार्कों और सामुदायिक केंद्रों में आयोजित हुई। चेयरमैन ने कहा कि कचरा अलग करना अब सिर्फ एक विकल्प, नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से नियमों का पालन अनिवार्य होगा। किसी तरह के उल्लंघन पर नगर निगम के नियमों के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है।


अलग नहीं करने पर नहीं लेंगे कचरा

चेयरमैन ने बताया कि सेक्टर में जो वेंडर कचरा इकट्ठा करेगा, वह उन्हें अलग-अलग बिन में रखेगा। जो लोग अलग कर नहीं देंगे, उनसे कचरा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed