सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by sending suspicious link on whatsap

Delhi NCR News: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर छात्रा से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। कस्बा की एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। सूट मंगाने के नाम पर अज्ञात साइबर ठग ने उससे 15 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक सूट का विज्ञापन देखा था। मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसने सूट बुक किया और 1399 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अलग से डिलीवरी चार्ज देने कहा और भुगतान के लिए छात्रा के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही छात्रा के बैंक खाते से 14 हजार रुपये कट गए। इस तरह लगभग 15 हजार रुपये की ठगी हो गई। छात्रा ने जब आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed