{"_id":"62fcfb3011db3b2abb5f1a7d","slug":"free-15-minute-parking-at-delhi-airport-facility-started-for-passengers-of-terminal-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Parking: दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 मिनट की पार्किंग नि:शुल्क, टर्मिनल-3 के यात्रियों के लिए सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Free Parking: दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 मिनट की पार्किंग नि:शुल्क, टर्मिनल-3 के यात्रियों के लिए सुविधा शुरू
Wed, 17 Aug 2022 07:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:59 PM IST
सार
टर्मिनल-3 पर पहले कोई पहुंचता था तो उसे एयरपोर्ट के बाहर लेन-3 में इंजतार करना पड़ता था। कई बार ज्यादा भीड़ होने पर पुलिसकर्मी वाहन हटवा देते थे। इस समस्या को देखते हुए एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने मल्टीलेवल कार पार्किंग में निजी वाहनों को बगैर चार्ज के पार्क करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्किंग चार्ज की समस्या से राहत मिलेगी। अगर आप किसी को रिसीव करने वहां जाते हैं तो पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आप मल्टीलेवल कार पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं। इसके एवज में आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। शुल्क तयशुदा वक्त में वापस न होने की सूरत में ही लगेगा। यह सुविधा सिर्फ निजी वाहनों के लिए है।
विज्ञापन
टर्मिनल-3 पर पहले कोई पहुंचता था तो उसे एयरपोर्ट के बाहर लेन-3 में इंजतार करना पड़ता था। कई बार ज्यादा भीड़ होने पर पुलिसकर्मी वाहन हटवा देते थे। इस समस्या को देखते हुए एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने मल्टीलेवल कार पार्किंग में निजी वाहनों को बगैर चार्ज के पार्क करने की अनुमति दी है। हालांकि, यह पार्किंग 15 मिनट के लिए ही मुफ्त होगी। इससे ज्यादा समय पार्क करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था से वाहन चालक के साथ साथ यात्रियों को भी सुविधा होगी। यात्री टर्मिलन-3 से सीधा पार्किंग एरिया में पहुंचकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरयार का कहन है कि इस तरह से टर्मिनल-3 फोरकोर्ट के लेन 3 से कारों को मल्टी-लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। नए ट्रैफिक के बारे में टर्मिनल बिल्डिंग और एप्रोच रोड पर साइनेज बोर्ड भी लगा दिया गया है। गाइड करने के लिए स्टाफ की भी तैनाती की गई है। पार्किंगग में एटीएम, वॉशरूम, बेबी केयर रूम, वेटिंग लाउंज, मोबाइल चार्जिंग जैसी सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन