{"_id":"69f553ab5c7fead4ed042d57","slug":"ghaziabad-a-group-of-pilgrims-returning-from-pilgrimage-sites-was-pelted-with-stones-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: तीर्थ स्थलों के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पथराव, गर्भवती समेत 10 घायल; कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: तीर्थ स्थलों के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पथराव, गर्भवती समेत 10 घायल; कई हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 May 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
विरोध करने पर महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता भी की। पथराव में गर्भवती समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तीर्थ स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर कैलाभट्ठा में गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता भी की। पथराव में गर्भवती समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार श्रद्धालु भर्ती हैं। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाभट्ठा की मलिन बस्ती में रहने वाले टिंकू ने बताया कि वह पत्नी, बच्चों, अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ चार दिन पूर्व देवी मां के दर्शन करने गए थे। कई तीर्थ स्थलों से होकर वह शुक्रवार शाम क्षेत्र के देवी मंदिर पहुंचे। यहां से सभी मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए घर जा रहे थे।
टिंकू का आरोप है कि पीएसी चौक के पास जैद, उमर, फारुख, सलाउद्दीन सहित 15-20 लोगों ने श्रद्धालुओं पर रास्ता घेरकर चलने का आरोप लगाया। उनके छोटे भाई साजन ने विरोध किया तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद जत्थे में शामिल बच्चों और महिलाओं पर भी हमला कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। हमले में गौरव, विक्की, भारत, साजन, सोनी, पूजा, भारती, सन्नो, गर्भवती मंशा समेत 10 लोग घायल हो गए।
टिंकू ने बताया कि सभी देवी के जयकारे लगाते हुए घर जा रहे थे। साजन के पास फलों और पूजा सामग्री की टोकरी थी। उसे लेकर वह पीछे चल रहा था। सामने से फलों की दुकान बंद करके मो. जैद कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान साजन और मो. जैद की फलों की टोकरी टकरा गई। यही विवाद का कारण बना।