{"_id":"69d6b948a897846aca007cdb","slug":"11-hours-of-uproar-cisf-road-blocked-funeral-on-assurance-of-action-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17552-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 11 घंटे हंगामा, सीआईएसएफ मार्ग जाम कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 11 घंटे हंगामा, सीआईएसएफ मार्ग जाम कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड क्षेत्र स्थित सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत के मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी सड़क से लेकर श्मशान घाट तक आक्रोश दिखा। परिजनों ने बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप दोहराते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और सीआईएसएफ मार्ग पर जाम लगा दिया।
इस दौरान पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने का हवाला देकर परिजनों को शांत करने के प्रयास में जुटी रही। परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। करीब 11 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाई और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह माने।
इसके बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीसीपी सिटी धवल जयसवाल समेत चार एसीपी और सात थानों के प्रभारी व करीब 100 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे।
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हुई थी। सोसायटी में कारों की सफाई व प्रेस करने वाले पीड़ित पिता ने दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को पांच घंटे तक शव नहीं उठाने दिया था। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
इसके बाद पिता ने तहरीर दी, जिसके आधार पर देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos