सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   2520 kg of buckwheat was seized for sale without manufacturing date.

Ghaziabad News: बिना मैन्यूफेक्चरिंग डेट के बेच रहे थे कुट्टू, 2520 किलो जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
2520 kg of buckwheat was seized for sale without manufacturing date.
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को रमते राम रोड स्थित विनिर्माण फर्म मेसर्स गोगिया ग्राइंडर्स के यहां से 63 बोरी कुट्टू का आटा और 40 बोरी सेंधा नमक जब्त किया। सहायक आयुक्त खाद्य आशुतोष राय ने बताया कि सेंधा नमक और कुट्टू की बोरियों पर मैन्यूफेक्चरिंग डेट नहीं थी। नमक के पैकेट पर कोई लेबल नहीं लगा था, जिसमें एक्सपायरी डेट या अन्य जानकारियां होती है। कुट्टू बोरियों में पैक था, जिसका कोई बिल वाउचर नहीं था और न ही मानकों के अनुसार कोई जानकारी थी। मिलावट के संदेह में टीम ने 2520 किलो कुट्टू और 1050 किग्रा सेंधा नमक जब्त किया गया है। तीन नमूने भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से अभियान शुरू हुआ है, जो 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान टीम ने व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कुट्टू का आटा, सांवक के चावल, सेंधा नमक, सिंघाड़ा आटा, चौलाई के लड्डू सहित कुल 20 नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष राय ने बताया कि नवरात्र के दौरान कार्रवाई के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जो जगह-जगह छापेमारी करेगी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed