{"_id":"69f7a9f1f4685fccb20804f8","slug":"3949-patients-received-treatment-at-the-health-fair-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-877715-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरोग्य मेले में 3,949 मरीजों ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरोग्य मेले में 3,949 मरीजों ने कराया इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में आयोजित आरोग्य मेले में 3,949 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 66 केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर इलाज किया।
आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि 58 नगरीय और आठ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में मरीजों की व्यापक जांच की गई। इनमें से 667 मरीजों को गंभीर स्थिति या विशेष जांच की जरूरत के चलते उच्च संस्थानों के लिए रेफर किया गया, जबकि 88 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया।
उनका दावा है कि मेले में टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 412 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के टीके लगाए गए, जबकि 254 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए। इसके अलावा 27 लोगों को एंटीरेबीज टीकाकरण भी किया गया।
-- --
समय पर जांच और इलाज जरूरी
घूकना नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित कुमार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी तेज धूप के कारण शरीर पर असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं, इसलिए समय पर जांच और इलाज जरूरी है।
Trending Videos