सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fire broke out in a flat in a society in Indirapuram

Ghaziabad Fire: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दमकल विभाग की टीम मौके पर

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 29 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

A fire broke out in a flat in a society in Indirapuram
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब लोग अपने रोज के कार्यों में व्यस्त थे, तभी सोसाइटी के एक फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली है। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को फैलने से रोकने और उसे बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आग को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed