सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A mentally deranged youth broke the heads of four factory workers and handed them over to the police.

Ghaziabad News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने फैक्टरी के चार कर्मियों के फोड़े सिर, पुलिस को सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A mentally deranged youth broke the heads of four factory workers and handed them over to the police.
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के मोहननगर स्थित मॉर्डन इंडस्ट्रीज में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो वह हमलावर हो गया। लोहे के पाइप और पत्थरों से फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड सुशील शर्मा, सुरेश भट्ट, जगदीश और राज सिंह को घायल कर दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित दऊहाट गांव का निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में उसके मानसिक विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ सात अप्रैल की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मालगाड़ी के डिब्बे बनाए जाते हैं। सात अप्रैल की रात एक अंजान युवक फैक्टरी के बाहर बनी नाली में जा गिरा। नाली से निकलकर उसने दीवार पर चढ़कर फैक्टरी में घुसने का प्रयास किया। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका तो उसने लोहे के पाइप से हमला कर चार कर्मियों को घायल कर दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह मानसिक विक्षिप्त है। घर वालों ने उसे बेघर भी कर दिया है। ट्रेन से वह साहिबाबाद पहुंचा था। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed