{"_id":"69d6b809064b64a005018177","slug":"a-report-has-been-filed-against-nine-people-including-a-dubai-based-gang-leader-for-allegedly-cheating-people-out-of-rs-1-crore-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17566-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक करोड़ की ठगी के आरोप में दुबई में बैठे सरगना सहित 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक करोड़ की ठगी के आरोप में दुबई में बैठे सरगना सहित 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। एआई ट्रेडिंग कंपनी में रुपये लगाने का झांसा देकर 75 लोगों से 99.31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने दुबई में बैठे गैंग के सरगना लवीश चौधरी और उसके आठ साथियों के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठग गैंग ने लोगों को ट्रेडिंग में 15 फीसदी मासिक रिटर्न का झांसा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
प्रेम नगर कॉलोनी निवासी हिना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति मईनुद्दीन की मोहम्मद दानिश से दोस्ती है। दानिश ने अगस्त 2024 में अपने व्हाट्सएप पर बॉटब्रो में निवेश का स्टेटस लगाया था। स्टेटस देख कर उनके पति ने इस मामले में बात की। मोहम्मद दानिश और फैसल खान ने हिना व मईनुद्दीन से बात कर कंपनी के बारे में मोटा मुनाफे का झांसा दिया। दोनों ने कंपनी से हर महीने डेढ़ लाख रुपये मुनाफे की बात भी कही। साथ ही हर महीने 15 फीसदी रिटर्न का झांसा देकर बड़े होटल व मॉल में बैठक की। जहां एक-एक कर सभी आरोपियों को मिलाया गया। जूम मीटिंग में खुद लवीश चौधरी योजना से लाखों कमाने की बात करता था। उसने बॉटब्रो, क्यूएफएक्स, यॉर्कर एफएक्स और माइनक्रिप्टोस नाम के ऑनलाइन प्लेटफार्म दिखाए गए। इनमें लोगों के निवेश खाते और रिटर्न दिखाकर उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद दंपति ने अपने करीब 75 परिचितों और रिश्तेदारों से रकम इकट्ठी की और 99.31 लाख रुपये इमरान, फैसल, बाकिर और दानिश को दे दिए। आरोपियों ने नगद राशि की कोई रसीद नहीं दी और केवल वेबसाइट के डिजिटल डैशबोर्ड पर निवेश की फर्जी एंट्री दिखा दी। काफी समय बाद भी मुनाफा नहीं मिला और पीड़िता ने अपनी मूल राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने भुगतान से इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुबई में बैठे गिरोह के सरगना लवीश चौधरी उर्फ नवाब अली, फरीदाबाद निवासी मोहम्मद रजा, लखनऊ निवासी रजनीश रोशन, दिल्ली के मंडावली निवासी महबूब आलम, लक्ष्मीनगर निवासी मुदस्सिर आलम व फैसल, जाफराबाद निवासी मोहम्मद दानिश व उसके भतीजे बाकिर हसन और लोनी निवासी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -
Trending Videos