{"_id":"69f7a29cc75b426e69072cda","slug":"a-report-was-filed-two-months-later-in-a-case-of-extortion-of-rs-5-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-877723-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गगन एन्क्लेव के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष से जान बख्शने के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत में आरोप है कि दबंगाें की ओर से शुरुआत में तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती रही। मांग न पूरी करने पर जाने से मारने की धमकी फोन से दी जाती रही है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अमृत नगर स्थित गगन एन्क्लेव का है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने न्यायालय में दी शिकायत में बताया कि सोसायटी का पूर्व निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल जो वर्तमान में कहीं और रहता है। उसका बेटा अमित, अनुज, पुत्रवधु आशू ने आपस में षणयंत्र कर शिकायतकर्ता के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज कराए, जो बाद में गलत पाए गए। बताया कि मामला रंजिश का है। नौ जनवरी वह सोसायटी के एक अन्य निवासी के साथ टहल रहे थे। आरोप है कि सत्यप्रकाश अग्रवाल ने उनके पास एक युवक को भेजा और उसने पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर उसने सत्यप्रकाश को फोन लगाया। इस पर सत्यप्रकाश ने पैसे न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। दो दिन की समयसीमा दी।
इसके बाद 12 जनवरी को दो आदमी घर में घुस आए और कहा कि सत्यप्रकाश, अमित और अनुज अग्रवाल ने भेजा है। पांच लाख की मांग करने लगे। रुपये न देने पर जाने से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद 21 जनवरी को फोन पर राजीव अग्रवाल ने सत्यप्रकाश को पांच लाख रुपये देकर मामला खत्म करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही रुपये न देने पर अपहरण कर दो करोड़ रुपये की रकम वसूलने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त के यहां भी की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस न्यायालय के आदेश पर दो माह बाद मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos