फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A speeding truck collided with a car; the driver was injured, and the car was damaged.

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारी, चालक घायल कार क्षतिग्रस्त हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck collided with a car; the driver was injured, and the car was damaged.
लोनी। पाबी सादिकपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत की गई है। आजाद एनक्लेव कॉलोनी निवासी लाल मोहम्मद ने बताया कि 11 जुलाई को उनका बेटा मतलूब घर से कार लेकर पाबी सादिकपुर गांव जा रहा था। रास्ते में गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। एसीपी रामकिशन ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed